फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान को कर्मियों की ट्रेनिंग आज से

Sat, 05 Apr 2014 05:30 AM IST
Hardoi
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। लोस चुनाव के तहत मतदान को संपन्न कराने में लगने वाले पीठासीन, मतदान अधिकारी, प्रथम का प्रशिक्षण पांच अप्रैल से जीआईसी में शुरू होगा। यही नहीं विधानसभावार अफसरों को भी नामित कर उनको जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं।
विज्ञापन

शनिवार से शुरू होने वाले प्रशिक्षण में प्रथम पाली जो सुबह 10 बजे से एक बजे तक होगी। पांच अप्रैल को कोड संख्या एक से 1160 तक वालों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। द्वितीय पाली दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक चलेगी। उसमें कोड संख्या 1161 से 2320 तक वालों को शामिल किया गया है। कार्मिक प्रभारी सीडीओ वियोधन ने फार्म 12 या 12 ए को लेकर मतदाता सूची रखने को विसवार अफसरों को जिम्मेदारी सौंप दी है। सवायजपुर विस की सूची के लिए परियोजना अधिकारी नेडा को प्रभारी बनाया गया है। शाहाबाद के लिए जिला सेवायोजन अधिकारी, हरदोई के लिए जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी।
गोपामऊ के लिए सहायक निबंधक सहकारी समितियां, सांडी का प्रभारी जिला प्रशिक्षण अधिकारी, बिलग्राम मल्लावां का जिला विकलंाग कल्याण अधिकारी, बालामऊ का जिला समाज कल्याण अधिकारी एवं संडीला की सूचियों क ो लेकर सहायक निदेशक बचत अधिकारी को जिम्मेदारी दी गई है। सीडीओ ने बताया कि निर्धारित अवधि में प्रशिक्षण प्राप्त करने आने वाले पीठासीन व कार्मिकों को निर्देशित किया जाता कि विस क्षेत्र की मतदाता सूची एवं फार्म 12 या 12 ए सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी से प्राप्त कर प्रशिक्षण स्थल पर विस का नाम डिसप्ले कराकर सूची सहित प्रशिक्षण स्थल पर मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें