हरदोई। सुरसा के ग्राम मलिहामऊ मेें केंद्रीय आवासीय स्कूल के निर्माण को स्वीकृति मिल गई। जिले में केंद्रीय आवासीय स्कूल खुलने से जहां एक ओर शिक्षा के स्तर में वृद्धि होगी, वहीं जिले के छात्र छात्राओं को भी इस स्कूल के खुलने से लाभ मिलेगा।
ज्ञात हो कि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल ने स्कूल के लिए मलिहामऊ गांव का चयन कर प्रस्तावित किया। जिसे सरकार ने स्वीकृत कर दिया। स्कूल खुलने से जिले का शिक्षा स्तर बढ़ेगा और बच्चों के अभिभावकों को भी राहत मिलेगी। साथ ही माध्यमिक शिक्षा के अभाव में जिनकी पढ़ाई छूट जाती थी, उनका भी भविष्य अब उज्जवल होगा। मलिहामऊ में स्कूल खुलने पर राज्यसभा सांसद व स्वास्थ्य राज्य मंत्री का ब्लाक प्रमुख सुरसा संजय मिश्रा ने आभार जताया। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य जयराम वर्मा, डेरानाथ, श्रीराम वर्मा, नरेश चंद्र दीक्षित, बलराम पाल मौजूद थे।