फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फार्मेसिस्टों का चढ़ा पारा

Sun, 16 Feb 2014 05:30 AM IST
Hardoi
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर फार्मेसिस्टों ने शनिवार को जिला अस्पताल में मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया और मांगों के संबंध में सीएमओ को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन केे बैनर तले शनिवार को जिले के फार्मेसिस्टों ने धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया। इस मौके पर मांगों के संबंध में जिलाध्यक्ष विजय तिवारी ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर प्रत्येक जिले में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनपद के अधिकांश सुदूर ग्रामीण अंचलों में कार्यरत फार्मेसिस्टों द्वारा फार्मेसी कार्य के साथ चिकित्सीय/नर्सिंग व प्रशासनिक कार्य भी लिया जाता है। जिले के फार्मेसिस्ट चौबीस घंटे आकस्मिक सेवाओं के साथ पोस्टमार्टम ओर मेडिकोलीगल जैसे विधिक कार्य कर रहे हैं। इसके बावजूद भी समकक्ष कर्मियों से फार्मेसिस्ट का वेतन कम है।
उन्होंने कहा कि फार्मेसिस्टोें को प्राप्त हो रहे भत्ते 10 से 20 वर्षो में पुनरीक्षित नहीं हुए है। संवर्ग में उच्च पदों की संख्या भी कम है। जिला मंत्री सर्वेंद्र सिंह ने बताया कि प्रदेश में हजारों फार्मेसिस्टों के पद रिक्त हैं, जिससे मरीजों को उचित स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने में कठिनाई हो रही है। उन्होंने कहा कि फार्मेसिस्टों की 11 सूत्रीय मांगों को पूरा किया जाए। विरोध प्रदर्शन के उपरांत सीएमओ को मुख्यमंत्री से संबोधित ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर केएस बाजपेई, वीपी गुप्ता, कमलेश कुमार, एसवी सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें