हरदोई। रेलवे स्टेशन पर रन थ्रू ट्रेन से कूदने पर युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर शनिवार सुबह नौ बजे एक युवक रन थ्रू ट्रेेन न रुकने पर कूद पड़ा। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जीआरपी ने जिला अस्पताल भेजा। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घायल युवक ने अपना नाम देवेंद्र (35) पुत्र महिपाल भैरापुर थाना पाली ने बताया। उसने बताया कि वह लखनऊ से ट्रेन पर हरदोई आने को सवार हुआ था। उसे जानकारी नहीं थी कि ट्रेन का हरदोई में स्टापेज नहीं है। ट्रेन धीमी होने पर वह उतरने को कूद पड़ा। पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना भेज दी है।