फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी की हत्या

Sat, 18 Jan 2014 05:48 AM IST
Hardoi
विज्ञापन
विज्ञापन
संडीला (हरदोई)। कोतवाली क्षेत्र के बेहसरिया निवासी एक किशोरी बीती रात घर से निकल गई और सुबह उसका शव रेलवे स्टेशन से एक किमी दूर रेलवे ट्रैक किनारे बरामद हुआ। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया, जिसमें सिर में चोट लगने से मौत की पुष्टि हुई। संभावना जताई जा रही है कि युवती की हत्या कर शव रेलवे लाइन किनारे फेंका गया है। उधर, कोतवाल परशुराम सिंह ने कहा कि कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के बेहसरिया ग्राम निवासी छोटेलाल की पुत्री प्रतिभा (17) ने 12वीं की परीक्षा पास की थी। बीती रात प्रतिभा खाना खाकर सो गई थी। रात करीब 1 बजे के बाद वह उस वक्त बगैर बताए घर से निकल गई जब परिजन सो रहे थे। रात साढ़े तीन बजे लखनऊ की ओर जा रही एक मालगाड़ी के ड्राइवर ने डाउन लाइन के किनारे एक शव को पड़ा देख बाकी टाकी से रेलवे स्टेशन मास्टर को सूचना दी। स्टेशन मास्टर की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव की जांच पड़ताल मेें उसके पास एक मोबाइल बरामद हुआ। पुलिस ने उसके मोबाइल पर मिले नंबर से उसके परिजनों को सूचना दी।
शव देखते ही कोहराम मच गया। पुलिस ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम को भेजा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में किशोरी के सिर में चोट में लगने से मौत होने की पुष्टि हुई। इससे संभावना जताई जा रही कि किशोरी की हत्या कर शव रेलवे ट्रैक किनारे फेंका गया है। घटनास्थल पर परिस्थितियों को देखने से साफ होता है कि यदि किशोरी ट्रेन से टकराई होती तो उसके शरीर के हिस्सों में चोट आती, जबकि पीएम रिपोर्ट में सिर के अलावा अन्य स्थानों पर चोट नहीं मिली। किशोरी के पिता छोटेलाल ने बताया कि प्रतिभा रात एक बजे तक कमरे में लेटी थी। इसके बाद वह कब निकल गई इसकी जानकारी उन लोगोें को नहीं हो सकी।
विज्ञापन

उन्हाेंने किसी अन्य तरह की जानकारी होने से इंकार किया। उधर, पुलिस ने प्रतिभा के पास से बरामद मोबाइल को कब्जे में ले लिया है। मोबाइल कॉल डिटेल को खंगालने से सुराग मिलने की संभावना जताई जा रही कि किसी ने मोबाइल कॉल से उसे बुलाया और घटना को अंजाम दे दिया। उधर, बीती रात सवा एक बजे प्रतिभा घर से बस स्टैंड स्थित पुलिस बूथ से होकर जा रही थी। उसे अकेला जाते देख तैनात पुलिस कर्मियों ने रोककर पूछताछ करने की जरूरत नहीं समझी। यदि रांका होता तो जान बच सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें