फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्टर से बताया जल संरक्षण

Tue, 24 Dec 2013 05:45 AM IST
Hardoi
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। नीतिका सेवा संस्थान द्वारा आयोजित स्वाभिमान महोत्सव के दूसरे दिन कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। पोस्टर प्रतियोगिता में प्रतिभागियों द्वारा जल संरक्षण के महत्व एवं जरूरत की तसवीर को अपने हुनर से उकेर कर बताया गया कि जल संरक्षण क्यों जरूरी है और इसके फायदे क्या हैं।
विज्ञापन

गांधी भवन में चल रहे महोत्सव में रविवार को गायन एवं नृत्य प्रतियोगिताओं में सीनियर एवं जूनियर में अलग अलग प्रतिभागियों द्वारा हुनर का प्रदर्शन किया गया। इसके अलावा मंचित किए गए ढोंगी पंडित नाटक के जरिए कलाकारों ने लोगों से अंधविश्वास से सावधान रहने का संदेश दिया। नाटक के दौरान कलाकारों के सशक्त अभिनय को दर्शकों द्वारा खूब सराहा गया। इसके साथ ही समूह नृत्य तथा मेहंदी एवं अन्य प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने भाग लिया। जातिवाद का समाज पर प्रभाव एवं परिणाम विषयक भाषण प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अपनी राय दी। किसी ने इसे समाज के लिए विघटनकारी तो किसी ने सामाजिक व्यवस्था का हिस्सा बताया।
कार्यक्रम में आयोजक संस्था के संस्थापक अजय मिश्रा, विक्की मिश्रा, आरके मिश्रा, रवि तिवारी, पुष्तिका तिवारी, आकांक्षा, मानसी आदि मौजूद थे। कार्यक्रम संयोजक ने बताया कि महोत्सव का समापन मंगलवार को दोपहर बाद तीन बजे किया जाएगा। इसी दिन मुंबई में हुए आतंकी हमले में आतंकी अजमल कसाब को पकड़ने वाले कमांडो अनिल सिंह को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें