फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘उच्च शिक्षा से वंचित युवा’

Mon, 23 Dec 2013 05:45 AM IST
Hardoi
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा आयोजित पूर्व कार्यकर्ता सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि कृषि वैज्ञानिक डा. एसके सिंह ने कहा कि आजादी के इतने वर्षों बाद भी तमाम युवाओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के अवसर नहीं मिल पाते हैं। इसे विडंबना ही कहा जाएगा कि संसाधनों के अभाव में युवा उच्च एवं तकनीकी शिक्षा से वंचित रह जाते हैं।
विज्ञापन

एसडी कालेज में आयोजित समारोह में वर्तमान शिक्षा की दिशा एवं दशा विषय पर बोलते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि वर्तमान शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई हुई है और इसमें व्यापक सुधार करने की आवश्यकता है। सीएसएन कालेज के पूर्व प्राचार्य डा. वीएस पांडेय ने कहा कि सरकारें शिक्षा को प्रतिशत बढ़ाने पर जोर दे रही हैं, मगर शिक्षा गुणवत्ता के प्रति उनका ध्यान नहीं है, जिसके कारण शिक्षा व्यवस्था कई स्तरों पर न केवल काफी कमजोर है, बल्कि लड़खड़ा गई है। विद्यार्थी परिषद के पूर्व कार्यकर्ता इंन्द्रेश्वर नाथ गुप्ता ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद दुनियाभर का सबसे बड़ा छात्र संगठन है। इस संगठन को और ज्यादा मजबूत करने के साथ शिक्षा व्यवस्था की खामियों को दूर कराने के लिए संघर्ष करना होगा, तभी परिवर्तन आएगा।
इस मौके पर समरादित्य सिंह, मानवेंद्र प्रताप सिंह, मनीष मिश्रा, केके अवस्थी, सुनील सिंह, विनीत शर्मा, मिथिलेश कुमार, राम बहादुर सिंह, सुनील शुक्ला, सुनील त्रिपाठी, वीर बहादुर सिंह, सर्वेश शुक्ला, हिमांशु मिश्रा, परितोष अवस्थी, विपिन सिंह गौर, अनूप द्विवेदी, विमलेश सिंह लोधी आदि ने विचार रखे। कार्यक्रम में परिषद के नगर मंत्री शोभित मिश्रा, सहनगर मंत्री रजनीश कुमार, नगर उपाध्यक्ष देश दीपक शुक्ला, उमापति, सह जिला संयोजक आभाष सिंह, अंबुज, रामचंद्र, शैलेंद्र दिवाकर, राजेश वर्मा, अभिनव खटिक, सत्यम श्रीवास्तव, राजेश गुप्ता, छात्रा प्रमुख क्षमा मिश्रा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें