फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिभागियों ने दिखाए हुनर

Sun, 22 Dec 2013 05:45 AM IST
Hardoi
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। युवा कल्याण विभाग द्वारा पंचायत युवा क्रीड़ा और खेल अभियान के अंतर्गत स्वामी विवेकानंद खंड स्तरीय प्रतियोगिताओं का शुभारंभ शुक्रवार से हो गया। जिसमें पहले दिन पिहानी और हरियावां में खेल ब्लाक में खेल प्रतियोगिताएं हुईं। कई विधाओं के खेलोें में खिलाड़ियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। जिसके बाद उन्हें पुरस्कृत भी किया गया।
विज्ञापन

पायका के अंतर्गत स्वामी विवेकानंद खेल प्रतियोगिता में पिहानी के विभागीय स्टेडियम में प्रतियोगिताओं की शुरूआत अब्दुल्ला नगर के ग्राम प्रधान लज्जाराम ने किया। जिसके बाद एथलेटिक्स की 800 मीटर दौड़ देवेंद्र प्रथम, राहुल द्वितीय व सुशील तृतीय स्थान पर रहे। लंबी कूद में यूसुफ प्रथम, सिराज हुसैन द्वितीय व शैलेंद्र कुमार तृतीय रहे। बालीवाल में 12 टीमों ने हिस्सा लिया, जिसमें जाजूपारा की टीम विजेता व अब्दुल्ला नगर उप विजेता रही। दहेलिया तीसरे और अब्दुल्ला नगर की बी टीम चौथे स्थान पर रही। विजेताओं को मुख्य अतिथि ने पुरस्कृत किया। वहीं हरियावां में भी एथलेटिक्स की प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। जिसमें बालक व बालिका वर्ग की प्रतियोगिता हुई।
100 मीटर दौड़ में आकाश व लक्ष्मी प्रथम, डब्लू व रोली द्वितीय तथा लतीफ व प्रेमलता तृतीय रहीं। 800 मीटर दौड़ में आकाश व गुड़िया प्रथम, नीरज व शिवानी द्वितीय तथा पुष्पराज व संध्या तृतीय रहीं। गोला फेंक में भानू गाजी प्रथम, बबलू वर्मा द्वितीय तथा पिंकू पाल तृतीय रहे। लंबी कूद में आकाश व प्रियंका प्रथम, बबलू द्वितीय व अमन तृतीय रहे। वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में 50 किग्रा भार वर्ग में रविकांत दीक्षित व शिवानी प्रथम, राहुल सिंह व लकी द्वितीय तथा पंकज व उमम खान तृतीय रहीं। 62 किग्रा भार वर्ग में लतीफ व निशा मित्रा प्रथम, सिराज व प्रियंका द्वितीय तथा योगेश व गुड़िया तृतीय रहे।
विज्ञापन

69 किग्रा भार वर्ग में भानुु गाजी व अंजली मिश्रा प्रथम, अमन व संध्या द्वितीय व अरविंद व नेहा तृतीय रहीं। 56 किग्रा में मोहम्मद इस्लाम प्रथम, नीरज द्वितीय व महेश पाल तृतीय रहे। वहीं 52 किग्रा में सौम्या प्रथम, शिखा द्वितीय व रोली गौतम तृतीय रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें