फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अन्ना के समर्थन में धरना

Mon, 16 Dec 2013 05:46 AM IST
Hardoi
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। भारत बनाम भ्रष्टाचार एवं सकारात्मक सुधार संस्थान के तत्वावधान में कलक्ट्रेट परिसर में छठे दिन रविवार को भी अन्ना हजारे के समर्थन में धरना प्रदर्शन जारी रहा।
विज्ञापन

संयोजक राधेश्याम कपूर ने कहा कि अन्ना हजारे का स्वप्न अब पूरा होने वाला है। टीपी सिंह ने कहा कि सोमवार को सदन में यदि बिल पारित हुआ, तो वह दिन अविस्मरणीय रहेगा। सत्यवीर प्रकाश आर्य ने कहा कि अब बिल पारित होते ही देश का इतिहास बदल जाएगा। शिव मंगल दीक्षित ने कहा कि भारत चरित्र हेतु जाना जाता था। अब भ्रष्टाचार समाप्त होते ही सदाचार का परचम लहराएगा। इस मौके पर मुकेश बाथम, शीलप्रिय गुप्त, मनोज अस्थाना, शांति स्वरूप भट्ट, राजेश कुमार, अश्वनी सिंह और बीवी सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें