शाहाबाद। गांव दलेलनगर में संचालित प्राइमरी व जूनियर हाईस्कूल में शिक्षण व्यवस्था बदहाल है। दोनों स्कूलों में टीचरों के अभाव के चलते बच्चों का भविष्य अधर में लटक गया है।
वर्तमान में शिक्षामित्र पूनम सिंह कक्षा 1 से लेकर 5 तक की जिम्मेदार संभाल रही हैं। इससे पहले पूर्व सहायक अध्यापिका अनुराधा रावत इस स्कूल में तैनात थी, पर तबादले के बाद यहां टीचर की तैनाती नहीं की गई। कुछ ही ऐसा हाल जूनियर हाईस्कूल का भी है। यहां भी शिक्षामित्र आशाराम शर्मा 150 बच्चों को पढ़ा लिखा रहे हैं। इस बाबत प्रधान प्रतिनिधि मन्ने सिंह ने बताया कि स्कूलों में टीचरों की कमी के बाबत अफसरों को अवगत कराया गया, पर किसी ने ध्यान नहीं दिया। उधर, इसी ग्राम पंचायत के मजरा चिमनी गांव में स्कूल न होने से यहां के बच्चे कई किमी की दूरी तय तक पड़ोस के गांव को पढ़ने जाते हैं। ग्रामवासियों ने डीएम से गांव में स्कूल खुलवाने की मांग की है, ताकि उनके बच्चों को इधर उधर न भटकना पड़े।