फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानून से खिलवाड़ करने वालों से सख्ती से निपटें

Fri, 25 Oct 2013 05:41 AM IST
Hardoi
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। त्योहारों के मद्देनजर जिलाधिकारी ने जिले की कानून व्यवस्था की समीक्षा की और सामाजिक तत्वों से सख्ती से निपटने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को जिलाधिकारी आनंद कुमार द्विवेदी ने जिलाधिकारी व क्षेत्राधिकारियों के साथ जिले की कानून व्यवस्था की समीक्षा की। कहा कि जनपद में कानून व्यवस्था को बनाए रखी जाए और त्योहारों के दृष्टिगत अतिरिक्त सतर्कता बरती जाए। सभी प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर कानून व्यवस्था की दैनिक समीक्षा करें। असामाजिक तत्वों और कानून व्यवस्था को बिगाड़ने का प्रयास करने वाले लोगों से सख्ती से निपटा जाए। अभियोजन कार्यों की समीक्षा करते हुए शासकीय अधिवक्ताओं से कहा कि मुकदमे की पैरवी कर दोषियों को अधिक से अधिक सजा दिलाई जाए। गंभीर मामलों में दोषी व्यक्तियों की जमानत न होने दी जाए। पुलिस अधीक्षक गोविंद अग्रवाल ने कहा कि पटाखों की दुकानों को आबादी से दूर खुले स्थानों पर ही लगाने की अनुमति दी जाए। आबादी के पास पटाखों की बिक्री न होने दी जाए। यदि बिक्री होते पाई जाये तो तुरंत कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

बैठक में अपर जिलाधिकारी विजय कुमार गुप्ता, सीएमओ डा. वीके गुप्ता, सिटी मजिस्ट्रेट शिवरतन लाल वर्मा,सभी एसडीएम व क्षेत्राधिकारी, जिला अभियोजन अधिकारी सहित सभी शासकीय अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें