फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में युवक की मौत, एक घायल

Thu, 17 Oct 2013 05:40 AM IST
Hardoi
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई/बेहटागोकुल/सांडी। बुधवार को हुए हादसों में युवक समेत दो की मौत हो गई। सड़क हादसे में मृत युवक के शव का पंचनामा भर पुलिस ने पोस्टमार्टम को भेजा। उधर, सांडी थाना क्षेत्र में रोडवेज बस की टक्कर से युवक घायल हो गया। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चौधीपुरवा निवासी रामरतन (25) बुधवार की सुबह साइकिल से जा रहे थे। आईटीआई के निकट ट्रैक्टर चालक ने साइकिल में टक्कर मार दी। इससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। कोतवाली पुलिस ने उसे तत्काल जिला अस्पताल भेजा। हालत गंभीर होेने पर चिकित्सक ने लखनऊ के लिए रिफर कर दिया। परिजन उसे लेकर लखनऊ जा रहे थे लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेजा।
सांडी प्रतिनिधि के अनुसार देर शाम हरदोई से दिल्ली जा रही रोडवेज बस चचरापुर गांव से गुजर रही थी इसी बीच ट्रैक्टर ट्राली से बम्टापुर निवासी बबलू उतर रहा था। बस की टक्कर से वह सड़क पर गिर गया। गंभीर हालत मेें उसे जिला अस्पताल भेज गया। सूचना पर थाना पुलिस ने बस को रुकवा लिया।
विज्ञापन

इधर, बेहटागोकुल थाना क्षेत्र के गांव मानपुर निवासी रामचंद्र गुप्ता(52) बुधवार को दोपहर बाद घर से निकल गये और गांव के पश्चिम में स्थित खेतों में एक कटहल के पेड़ पर अपने पैजामे से फंदा बनाकर फांसी लगा ली। जब तक परिजन मौके पर पहुंचे तब तक उनकी मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिये बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया। परिजनों ने बताया कि वह कुछ दिनों से परेशान चल रहे थे। थानाध्यक्ष संजय मौर्या ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है।
उधर, जिला अस्पताल में शाहाबाद क्षेत्र में मिली महिला फूलवती (70) पत्नी राम चन्द्र निवासी घटामपुर को छह अक्टूबर को जिला अस्पताल में पुलिस ने भर्ती कराया था। उपचार के दौरान 13 अक्टूबर को उसकी मौत हो गई। परिजनों के इंतजार के उपरांत बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें