हरदोई। बाल विद्या भवन मैदान पर शुरू हुए स्वर्गीय राकेश विक्रम सिंह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को बाल विद्या भवन और श्रीशचंद्र इंटर कालेज के बीच हुए मैच में बाल विद्या भवन स्कूल के खिलाड़ियों ने अपना दबदबा कायम रखा।
बाल विद्या भवन में आयोजित स्पोर्ट्स टूर्नामेंट के अंतर्गत लीग मैचों के दौरान बाल विद्या भवन व श्रीशचंद्र इंटर कालेज के खिलाड़ियाें का परिचय उप प्रधानाचार्य कनुप्रिया सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। बाल विद्या भवन ने टास जीतकर बल्लेबाजी की और 16 ओवरों में 124 रनों का लक्ष्य दिया। श्रीश चंद्र इंटर कालेज के खिलाड़ियों ने लक्ष्य का पीछा करने का काफी प्रयास किया, पर 100 रनों पर पूरी टीम आल आउट हो गई। मैच में अंपायरिंग रोहित सिंह, दीपू कश्यप ने की। कमेंट्री मोहम्मद आशूक खां, सौरभ सिंह परमार ने की। स्कूल की प्रबंधक व टूर्नामेंट सचिव कीर्ति सिंह ने खिलाड़ियों को बधाई दी।