फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाद मेें मां-बेटे को पीटा

Wed, 18 Sep 2013 05:37 AM IST
Hardoi
विज्ञापन
विज्ञापन
पिहानी (हरदोई)। जरेली गांव में खेत के विवाद में दबंगों ने मां- बेटे को पीट-पीट कर घायल कर दिया। पीड़ितों ने थाने पहुंच कर चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
विज्ञापन

जरेली गांव निवासी रामआसरे की पत्नी रामदुलारी ने बताया कि गांव के ही चुन्नी, हरिश्चंद्र, श्रीराम और बंधू उसके खेत की मेड़ काट रहे थे। उसका पुत्र धनीराम जब उन्हें मना करने गया, तो आरोपियों ने उसे घेर कर पीटना शुरू कर दिया। झगड़े की सूचना पर जब वह पुत्र को बचाने पहुंची, तो दबंगों ने उसे भी बुरी तरह से पीट दिया और गालीगलौच करते हुए धमकी भी दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मारपीट, गाली गलौच और धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें