फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचसीएल टीम बैरंग लौटी

Wed, 10 Jul 2013 05:31 AM IST
Hardoi
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। जिले में सभी नगरीय क्षेत्रों में आनलाइन बिलिंग की प्रक्रिया शुरू होनी है। शहर व संडीला क्षेत्र में आनलाइन बिलिंग शुरू होने के बाद शाहाबाद व मल्लावां में भी प्रक्रिया पूरी हो गई। हालांकि शाहाबाद व मल्लावां में अभी कर्मियों का कंप्यूटर ज्ञान नहीं है, ऐसे में मंगलवार को एचसीएल द्वारा कर्मियों को आनलाइन बिलिंग फीड करना बताया जाना था, पर जिले में आई एचसीएल कर्मियों की टीम को बैरंग लौटना पड़ा।
विज्ञापन

कंप्यूटर खराब होने के कारण प्रशिक्षण नहीं दिलाया जा सका है। बिजली विभाग में आनलाइन प्रक्रिया के तहत बिजली के बिल जमा किए जाएंगे। जिसकी शुरुआत जिले में हरदोई शहर से की गई। बीते साल हरदोई शहर में आनलाइन बिल जमा करने का काम शुरू करवा दिया गया। जिसके साथ ही संडीला में भी आनलाइन बिलिंग प्रक्रिया शुरू कर दी गई, जिसमें उपभोक्ताओं को काफी राहत भी मिली। इसी के क्रम में ही जिले में अब सभी नगर क्षेत्रों को आनलाइन बिलिंग प्रक्रिया से जोड़ा जाएगा। इसके लिए शाहाबाद और मल्लावां क्षेत्र में यह कार्य शुरू कराया गया।
मल्लावां और शाहाबाद में आनलाइन बिलिंग को शुरू करने के लिए उपभोक्ताओं की कंप्यूटर पर फीडिंग कर दी गई और बिलिंग करने को कंप्यूटर भी लगा दिए गए, लेकिन गौर करने वाली बात तो यह है कि कर्मचारियों को कंप्यूटर का संपूर्ण ज्ञान नहीं है और कर्मियों की भी कमी है। ऐसे में कार्यदायी संस्था एचसीएल कंपनी द्वारा इलेक्ट्रानिक्स की एक दो सदस्यीय टीम जिले में भेजी गई थी। टीम द्वारा शाहाबाद और बिलग्राम के कर्मचारियों को आनलाइन बिलिंग करने का प्रशिक्षण दिया जाना था। ऐसे में मंगलवार को दो कर्मचारी विद्युत वितरण खंड प्रथम कार्यालय पर पहुंचे।
विज्ञापन

जहां शाहाबाद और बिलग्राम के कर्मचारी भी थे, पर खंड कार्यालय पर कंप्यूटर सही नहीं था, ऐसे में कर्मियों को प्रशिक्षण नहीं दिया जा सका। इस बाबत एक्सईएन दीपक कुमार ने कहा कि कंप्यूटर बनने को भेज दिए गए हैं, आते ही प्रशिक्षण दिलवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें