फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला का हेल्थ कैंप आज

Tue, 02 Jul 2013 05:30 AM IST
Hardoi
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर डॉक्टर संजीव द्विवेदी एवं डॉक्टर सौरभ दयाल के सहयोग से डॉक्टर्स डे पर सोमवार को निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में लोगों को निशुल्क चिकित्सा परामर्श दिया जाएगा। प्रात: 10 से दोपहर दो बजे तक चलने वाले इस शिविर लोग निशुल्क चिकित्सा परामर्श प्राप्त कर सकेंगे।
विज्ञापन

नघेटा रोड स्थित रामायण भवन के पास गुरू कृपा क्लीनिक में लोगों को डॉक्टर संजीव द्विवेदी द्वारा निशुल्क चिकित्सा परामर्श दिया जाएगा। यहां रक्तचाप, डायबिटीज, अस्थमा, जुकाम, नजला, हीमोग्लोबिन तथा चेस्ट के जांच की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा बाबा मंदिर की ऊंची चढ़ाई वाली सड़क पर आलू थोक स्थित डॉक्टर दयाल फिजियोथैरेपी क्लीनिक पर डॉक्टर सौरभ दयाल द्वारा लोगों को निशुल्क चिकित्सा परामर्श दिया जाएगा। यहां शिविर में हड्डी, जोड़ दर्द, फालिज, कंधा जाम, गठिया, कमर दर्द, सरवाइकल पेन, स्पोनलाइटिस आदि रोगों से संबंधित जांच के साथ ही निशुल्क चिकित्सा परामर्श दिया जाएगा।
उक्त दोनों स्थानों पर प्रात: दस बजे से दोपहर दो बजे तक निशुल्क चिकित्सा शिविर अमर उजाला फाउंडेशन के तत्वावधान में चलेगा। जिसका लाभ उक्त समयावधि में उठाया जा सकता है। बताते चले कि चिकित्सक दिवस के मौके पर अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा विशेषज्ञ चिकित्सकों के सहयोग से सोमवार को प्रात: 10 से दो बजे तक निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें उक्त दोनों क्लीनिकों पर चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य संबंधी जांच के साथ ही निशुल्क परामर्श दिया जाएगा।
विज्ञापन

इंसेट-- -
यह उपलब्ध होगी सुविधाएं---
1- नघेटा रोड स्थित गुरूकृपा क्लीनिक पर आयोजित होने वाले शिविर में, रक्तचाप, डायबिटीज, अस्थमा, जुकाम, नजला, हीमोग्लोबिन तथा चेस्ट के जांच की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।
2- बाबा मंदिर की ऊंची चढ़ाई वाली सड़क पर आलू थोक स्थित डॉक्टर दयाल फिजियोथैरेपी क्लीनिक पर आयोजित होने वाले शिविर में हड्डी, जोड़ दर्द, फालिज, कंधा जाम, गठिया, कमर दर्द, सरवाइकल पेन, स्पोनलाइटिस आदि रोगों से संबंधित जांच की सुविधा भी मुहैया रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें