फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआईबी टीम और व्यापारी भिड़े

Sat, 29 Jun 2013 05:30 AM IST
Hardoi
विज्ञापन
विज्ञापन
माधौगंज (हरदोई)। एसआईबी के असिस्टेंट कमिश्नर ने टीम के साथ शुक्रवार को ग्राम दौलतयारपुर स्थित पटेल इंडस्ट्रीज फ्लोर मिल पर छापा मारा। मिल का गेट बंद होने पर टीम ने एक नंबर गेट का ताला तोड़ अंदर जांच पड़ताल शुरू कर दी। सूचना पर पहुंचे व्यापारी नेता की टीम के अफसरों से तीखी नोकझोंक हो गई। मामला तूल पकड़ते देख टीम वापस लौट गई।
विज्ञापन

मिल मालिक अनिल पटेल ने खराबी के चलते मिल बंद करने का दावा किया। घटना की चौकीदार ने पुलिस को तहरीर दी। एसओ ने बताया कि टीम से नोकझोंक की जानकारी मिली है। मामले की जांच की जा रही है। एसआईबी के असिस्टेंट कमिश्नर बीपी सिंह शुक्रवार को दोपहर करीब डेढ़ बजे अधीनस्थ अफ सरों के साथ टीम को लेकर गांव दौलतयारपुर में नयागांव मार्ग पर स्थित पटेल इंडस्ट्रीज फ्लोर मिल पहुंचे। यहां तैनात रामकरन से गेट खोलने को कहा, पर उसने गेट नहीं खोला। इस पर टीम के अधिकारी गेट नंबर एक का ताला तोड़ अंदर घुस गए। उन्होंने मिल में छानबीन की। इसी दौरान खेलन वर्मा मिल पहुंचे और उन्होंने टीम द्वारा इस तरह की कार्रवाई करने पर आपत्ति जताई।
इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच नोकझोंक होने लगी। मामला तूल पकड़ते देख टीम के अधिकारी वापस लौटने लगे। जानकारी मिलने पर पहुुंचे मिल मालिक अनिल पटेल ने कहा कि मिल खराब होने के कारण काफी समय से बंद है। आरोप लगाया कि टीम के अधिकारियों ने कार्यालय का ताला तोड़ गहनता से छानबीन की। इस दौरान वह लोग अपने साथ क्या ले गए, इसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं। चौकीदार रामकरन ने घटना की तहरीर थाना पुलिस को दी। जिसमें आरोप लगाया कि दोपहर मेें करीब छह गाड़ियों से लोग आए और उन्होंने गेट नंबर 1 और कार्यालय का ताला तोड़ रिकार्ड खंगाले।
विज्ञापन

इस संबंध में असिस्टेंट कमिश्नर से मोबाइल पर बात करने की कोशिश की गई, पर संपर्क नहीं हो सका। एसओ कमलेश कुमार ने बताया कि घटना की तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें