हरदोई। प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल ने अपने आवास पर लोगों से मुलाकात करते हुए उनकी समस्याएं सुनी। ज्यादातर समस्याएं एवं शिकायतें पुलिस तथा राजस्व विभाग से संबंधित थी।
राज्यमंत्री ने आश्वस्त किया समस्याओं का निस्तारण होगा। राज्यमंत्री ने नदियों में जलस्तर को लेकर जानकारी की तथा सिंचाई विभाग केे अफसरों को लगातार जलस्तर पर निगाह रखने के निर्देश दिए। राज्यमंत्री ने केदारनाथ में हुई प्रलय में दिवंगत व्यापारी ओम प्रकाश पांडेय के आवास पर जाकर परिजनों को ढांढस बंधाया। इस मौके पर विमल शुक्ला, फखरूल इस्लाम, सपा जिला सचिव विजय सिंह आशा, राजीव सिंह, प्रकाश गुप्ता, सुधीर श्रीवास्तव, रानू त्रिवेदी, प्रदीप पाठक, सतीश शुक्ला, अंबुज शुक्ला, अमित बाजपेयी, ब्लाक प्रमुख प्रेम सिंह, रामकिशोर गुप्ता ने राज्यमंत्री से मुलाकात कर नदियों में बढ़ते जलस्तर के बाबत जानकारी दी। उधर, दस्तावेज लेखकों ने राज्यमंत्री को पत्र देकर रजिस्ट्री कार्यालय में तख्त डालने को लेकर हुए विवाद के मामले में कार्रवाई की मांग की।