फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खफा कर्मियों ने दफ्तरों में ताले ठोके

Tue, 12 Feb 2013 05:30 AM IST
Hardoi
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। कथित सपा नेता द्वारा पंचायत राज विभाग के लिपिक से मारपीट करने के मामला तूल पकड़ गया है। मारपीट के आरोपियों की रिपोर्ट दर्ज होने के तीन दिन बाद भी गिरफ्तारी न होने से विकास भवन के खफा कर्मियों ने सोमवार को विकास भवन में पूर्ण तालाबंदी कर हड़ताल कर दी और आरोपियों की गिरफ्तारी और परियोजना निदेशक के माफी मांगने की मांग पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

ज्ञात हो कि विकास भवन स्थित डीपीआरओ कार्यालय में कथित सपा नेता कुलदीप यादव तथा मोतीलाल ने बीते शुक्रवार को एक सफाई कर्मी का रुका वेतन निकलवाने गए और विभागीय लिपिक कमलेश श्रीवास्तव से उलझ गए और पीटा दिया। इसके अलावा अभिलेख भी फाड़ दिए। तीन दिन बीतने के बावजूद अभी तक किसी की गिरफ्तारी न होने से कर्मियों में काफी रोष है। ग्राम्य विकास मिनिस्टीरियल एसोसिएशन अध्यक्ष राजकुमार कपिल के नेतृत्व में कर्मियों ने दफ्तरों में ताले डाल कामकाज ठप कर दिया। परिसर में धरना देकर आरोपियों की गिरफ्तारी व पीडी के विरोध में नारेबाजी। कर्मियों ने परियोजना निदेशक के सार्वजनिक रूप से माफी मांगने तक हड़ताल जारी रखने की चेतावनी दी।
उधर, हड़ताल की जानकारी जब प्रशासनिक अमलों में पहुंची तो हड़कंप मच गया और सिटी मजिस्ट्रेट डा. एके शुक्ला मौके पर पहुंचे और राजकुमार कपिल से बात कर मांगोें को पूरा करने का आश्वासन दिया, पर परियोजना निदेशक से माफी मंगवाने की बात का कोई जवाब नहीं दिया। जिस पर कर्मियों ने हड़ताल व प्रदर्शन जारी रखो। उधर, कर्मियों को समझाने जिला विकास अधिकारी एके पांडेय पहुंचे और काफी समझाने का प्रयास किया, पर कर्मी नहीं माने। हड़ताल पर बैठे कर्मचारी अफसरों के बयान से भी भड़कते दिखे। कर्मचारी सबसे ज्यादा परियोजना निदेशक के रवैये से भड़के हुए हैं।
विज्ञापन

उधर, शायद यह पहली बार होगा कि कार्य दिवस में विकास भवन का कोई कार्यालय नहीं खुला, जिससे कार्यालयों में आने वाले दर्जनों फरियादी परेशान होकर भटकते नजर आए। उधर, कर्मियों के समर्थन में ब्लाक कर्मी भी उतर आए हैं और मंगलवार को हड़ताल करने की चेतावनी दी है। ग्राम्य विकास मिनिस्टीयल एसोसिएशन अध्यक्ष राजकुमार कपिल ने मंगलवार को ब्लाकों के कार्यालय पर भी हड़ताल करने का आह्वान किया है। अध्यक्ष ने बताया कि परियोजना निदेशक के उपेक्षापूर्ण रवैये के विरोध में ही ब्लाक कार्यालयों पर भी ताला पड़ेगा और कर्मी हड़ताल करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें