फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने तोड़ा रेल फाटक

Mon, 04 Feb 2013 05:30 AM IST
Hardoi
विज्ञापन
विज्ञापन
कछौना/गौसगंज। लखनऊ-हरदोई मार्ग पर स्थित बालामऊ जंक्शन के निकट बीती रात करीब 1.30 बजे तेज गति से आ रहे एक ट्रक ने बंद रेलवे फाटक को उस वक्त टक्कर मार दी, जब ट्रैक पर मालगाड़ी आ रही थी। मालगाड़ी के चालक ने सूझबूझ से गाड़ी को पहले ही रोक लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची आरपीएफ ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ रेलवे एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की। मिली जानकारी के अनुसार, कछौना थाना क्षेत्र के लखनऊ -हरदोई मार्ग स्थित एक नर्सिंग होम के पास बालामऊ से कानपुर जाने वाली रेलवे लाइन पर रेल फाटक है। बीती रात करीब 1.30 बजे बालामऊ से कानपुर की ओर एक मालगाड़ी स्टेशन से चली ही थी कि इसी समय एक तेज रफ्तार ट्रक ने रेल फाटक को टक्कर मारकर तोड़ दिया। फाटक तोड़ ट्रक ट्रैक पर आता देख मालगाड़ी के चालक ने गाड़ी को तत्काल रोक दिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
इधर, गेट मैन द्वारिका प्रसाद ने अफसरों को रेल गेट टूटने की सूचना दी, तो आनन फानन रेलकर्मी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल कर कंट्रोल रूम को सूचना दी। जेई सिग्नल धर्मवीर वर्मा ने फाटक को ठीक करवाया। इस दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। आरपीएफ ने रात में ही चालक मुकेश कुमार निवासी भटपुर थाना सोरो जिला कासगंज को गिरफ्तार कर ट्रक कब्जे में लिया।
विज्ञापन

इंसेट---
रेल इंजन पर स्कूटर देख लोग हुए दंग
कछौना। रेलवे प्रशासन कानून के उल्लंघन पर आम नागरिक को दबोच लेता है, पर रविवार को हावड़ा अमृतसर एक्सप्रेस के इंजन पर एक स्कूटर को खड़ा देख यात्री भी दंग रह गए। वहीं अधिकारी भी मूकदर्शक बने रहे। इस बाबत कोई भी अधिकारी कुछ बोलने को तैयार नहीं। हैरत की बात है कि आरपीएफ व जीआरपी ने इस पर कोई कार्रवाई करना मुनासिब न समझा। ज्ञात हो कि भीड़ होने पर यदि यात्री इंजन पर चढ़ जाते हैं तो उन्हें रेलवे पुलिस के डंडे ही खाने पड़ते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें