फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित

Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
Hardoi
विज्ञापन
विज्ञापन
पाली (हरदोई)। नगर पंचायत सभागार में आयोजित बोर्र्ड बैठक में दर्जनों प्रस्ताव सर्व सम्मति से पारित किए गए। वहीं बैठक में अध्यक्ष एवं अधिशासी अधिकारी को निजी प्रस्ताव पर एक लाख रुपए के बजाय दो लाख तक खर्च करने के एक प्रस्ताव पर भी मुहर लगाई गई।
विज्ञापन

गुरुवार को नगर पंचायत सभागार में आहूत हुई तीसरी बोर्ड बैठक में बिरहाना मोहल्ला से सभासद नसीम खां ने अध्यक्ष रिजवान खां के समक्ष अधिशासी अधिकारी व अध्यक्ष को एक लाख से बढ़ाकर दो लाख रुपए तक के भुगतान करने के अधिकार पर प्रस्ताव रखा। जिसे सभी सभासदों ने स्वीकार कर लिया। 13 वें वित्त आयेाग की धनराशि से एक ड्रेाजर क्रय करने का निर्णय लिया गया। जिससे दोनों नलकूपों में ब्लीचिंग का सही से मिश्रण किया सके। वहीं बैठक में नगर पंचायत के अंतर्गत कूड़ा उठाने में हो रही दिक्कतों को देखते हुए एक तीन पहिया हाइड्रोलिक लोडर क्रय करने के निर्णय को पास किया। बैठक में नगर पंचायत अध्यक्ष ने निर्णय लिया कि सभी नगर पंचायत सीमा के अंतर्गत बने भवनों को चिंहित कर उनका रिकार्ड बनाया जाए। उन्होेंने सफाई नायक पवन मिश्रा व गुलजार से सफाई व्यवस्था की जानकारी ली। बैठक में मुख्य रूप से ईओा वीरेद्रं जायसवाल, बबलू दीक्षित, अशोक, कुमुद, राजेश बाजपेयी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें