हरपालपुर। पायका से हो रहे तीन दिवसीय खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन गुरुवार को हुआ। जिसमें वालीबाल प्रतियोगिता के फाइनल में हरपालपुर ने सतौथा को पराजित किया। कस्बे के कटियारी डिग्री कालेज में हुई प्रतियोगिता का उद्घाटन पूर्व ब्लाक प्रमुख बलराम सिंह यादव व डा. राम मनोहर लोहिया बालिका इंटर कालेज की प्रधानाचार्या अर्चना यादव ने किया। इस दौरान कई विधाओं में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। ब्लाक के दर्जनों खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। जिन्हें बाद में पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी जीवाराम वर्मा, अनुज सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, संदीप श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।