फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औने पौने दाम पर बिक रहा धान

Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
Hardoi
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। भारतीय किसान यूनियन (भानू) के बैनर तले मंगलवार को किसानों ने कलेक्ट्रेट परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। भाकियू कार्यकर्ताओं ने जिले में धान क्रय केंद्रों का संचालन न होने से कम दाम पर बेचने की बात बताई। उन्होंने जिलाधिकारी को संबोधित प्रार्थना पत्र नगर मजिस्ट्रेट को देकर धान क्रय केंद्र नियमित संचालित कराने तथा अन्य समस्याओं के निस्तारण की मांग की।
विज्ञापन

धान की बिक्री के लिए नियमित क्रय केंद्र न होने से रोष व्यक्त करते हुए भाकियू कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया। भाकियू भापू जिलाध्यक्ष राजकरन सिंह ने कहा कि जिले में निजी क्रय दुकानों को तत्काल रूप से बंद कराया जाए औैर धान क्रय केंद्र संचालित कराए जाएं। धान क्रय केंद्र नियमित संचालित न होने से किसान 800-900 रुपए में धान बेचने को मजबूर हैं। जिला संरक्षक मुंशीलाल दीक्षित ने कहा कि प्राइवेट दुकानों पर यूरिया खाद की बोरी 400-450 रुपए में बेचने की बात कही जिस पर नियंत्रण करने और निजी दुकानें बंद करने की मांग की। जिला सचिव सत्रोहन शर्मा ने कहा कि गांवों को 20 घंटे बिजली आपूर्ति दी जाए। संगठन मंत्री रमेश चंद्र मिश्रा ने कहा कि किसानों को उर्वरक व कीटनाशक दवाइयां सही गुणवत्ता में उपलब्ध कराई जाए। कई अन्य समस्याओं से अवगत कराते हुए निस्तारण को नगर मजिस्ट्रेट एके शुक्ला को प्रार्थना पत्र दिया है। इस मौके पर जय कुमार सिंह, अनुरुद्ध अवस्थी, नन्हें उर्फ मुन्ना खां, अर्जुन सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें