फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी को विदा न करने पर युवक जान दी

Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
Hardoi
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। पत्नी की विदाई न होने से झुब्ध युवक ने जहर खा लिया। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी दौरान मौत हो गई। घटना से घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

बेनीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सहदीन निवासी राम नरेश के 25 वर्षीय पुत्र अतीत में शनिवार को घर में जहरीला पदार्थ खा लिया। जहर खाने पर युवक की हालत बिगड़ने लगी। परिजनों को जानकारी होती ही घर में कोहराम मच गया। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर आए। जहां उसकी मौत हो गई । घटना के संबंध में मृतक के पिता राम नरेश ने बताया कि उसके पुत्र की डेढ़ वर्ष पूर्व हुई थी। उसके छह माह की एक बच्ची भी है। विगत सात माह से उसकी पत्नी बिट्टो अपने पिता गुन्ने निवासी डिबुआ थाना कछौना में रह रही थी। वह पत्नी को कई बार विदा कराने गया मगर वह आ नहीं रही थी। इससे झुब्ध होकर उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। उन्होंने अपनी बहू पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वह इसी कारण ससुराल आना नहीं चाह रही थी। इसी को लेकर अतीत परेशान चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें