फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

द्वितीय संशोधन: अब मतदान 25 व मतगणना 28 को

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हरदोई। जिले के 11 ब्लाकों में रिक्त तीन पदों पर होने वाले पंचायत उपचुनाव के लिए तिथियों में पुन: संशोधन किया गया है। अब मतदान 25 को और मतगणना 28 अगस्त को होगी। पोलिंग पार्टियां 24 अगस्त को रवाना की जाएंगी।
विज्ञापन

सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी बीएल भार्गव ने बताया कि अहिरोरी ब्लाक में ग्राम पंचायत भीठादान के रिक्त प्रधान पद पर, सांडी ब्लाक के सगैंचामऊ में प्रधान पद और सुरसा के दहिती सल्कूपुर प्रथम में बीडीसी पद के लिए उप चुनाव होना है। आयोग के निर्धारित चुनावी कार्यक्रम के तहत पहले 21 अगस्त को चुनाव होना था। इसके बाद इसकी तिथि 24 अगस्त कर दी गई थी। एक बार फिर आयोग के निर्देश पर इसमें संशोधन किया गया है। अब मतदान 25 को होगा। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं।
विज्ञापन


पंचायत उपचुनाव का मतदान अब 25 को
- प्रधान के दो और एक बीडीसी पद के लिए पड़ने हैं वोट
- पहले 21 फिर 24 की गई थी वोटिंग की तिथि, मतगणना 28 को
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें