फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फांसी पर लटकता मिला युवक का शव

Mon, 20 Aug 2018 11:36 PM IST
hardoi
विज्ञापन
घटनास्थल पर मृतक के भाई को दिलासा देते रिश्तेदार। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित नगर पालिका परिसर में सोमवार सुबह युवक का शव पेड़ पर फांसी से लटकता मिला। मृतक के ताऊ ने हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है।  
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के नघेटा पश्चिमी निवासी दुर्गेश (20) पुत्र कमलेश नगर पालिका परिसर स्थित फ्लैक्स बनाने की दुकान पर काम करता था। रविवार देर शाम वह घर से निकला था। इसके बाद घर नहीं लौटा। सोमवार सुबह लगभग साढ़े छह बजे नगर पालिका परिसर में सैर के लिए गए लोगों ने युवक का शव फंदे पर लटकते देखा तो शहर कोतवाली पुलिस को सूचना दी।

शहर कोतवाल दीपक रघुवंशी मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। लगभग 10 बजे जब नगर पालिका स्थित दुकानें खुलीं तो वहां काम करने वाले लोगों ने युवक की शिनाख्त दुर्गेश के रूप में की। इसके बाद दुर्गेश के परिजनों को घटना की जानकारी दी गई। मां संगीता, पिता कमलेश, बड़ा भाई अमित अन्य परिजनों के साथ मौके पर पहुंचे। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के ताऊ लाखन ने घटनास्थल पर ही एक युवक का नाम लेकर हत्या का आरोप लगाना शुरू कर दिया। लेकिन मृतक के माता-पिता ने इससे इनकार किया है। प्रभारी निरीक्षक दीपक रघुवंशी ने बताया कि मृतक के ताऊ ने आरोप तो लगाए, लेकिन लिखित तहरीर देने से इनकार कर दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें