फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूखे रजबहे में गिरा ट्रैक्टर एक की मौत, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हरदोई। लोनार कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत पाली-नकटौरा मार्ग पर ग्राम भैलामऊ के निकट ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सूखे रजबहे में गिर गया।

हादसे में ट्रैक्टर पर सवार बालक की दबकर मौत हो गई। उसके पिता सहित तीन लोग घायल हो गए। ग्रामीणों ने घायलों को निकालकर जिला अस्पताल भेजा।


लोनार कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भैलामऊ निवासी सनत कुमार शुक्ला (58) पुत्र चंद्रकुमार किसान हैं। शुक्रवार सुबह यह अपने पुत्र माधव शुक्ला (12) के साथ ट्रैक्टर से अपने खेत पर गए थे। दोपहर बाद लगभग तीन बजे खेत से ट्रैक्टर से ही गांव आ रहे थे।


रास्ते में गांव के ही राजन (15) पुत्र रामकिशोर और विनोद (18) पुत्र रामकुमार मिल गए। राजन और विनोद भी सनत कुमार के ट्रैक्टर पर बैठ गए। गांव जाते समय बरवन रजबहा के निकट मोड़ पर ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर रजबहे में गिर गया। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन


आसपास के ग्रामीणों और पास के ईंट भट्ठे के कर्मचारियों ने ट्रैक्टर सीधा कराया। तब तक माधव शुक्ला की मौत हो चुकी थी। एंबुलेंस बुलाकर घायल सनत, राजन और विनोद को जिला अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस ने माधव के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन



इनसेट
तीन बहनों के बीच अकेला भाई था माधव
12 वर्षीय माधव की मौत की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। वह नकटौरा स्थित प्राइवेट विद्यालय मेें कक्षा छह का छात्र था। बेटे का शव देखकर मां निर्मला देवी बेहोश हो गईं। माधव तीन बहनों प्रतिमा, छाया और पूजा के बीच अकेला भाई था।




सूखे रजबहे में गिरा ट्रैक्टर एक की मौत, तीन घायल
- लोनार कोतवाली क्षेत्र में पाली-नकटौरा मार्ग पर हुआ हादसा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें