फोटो-11- सीएसएन कॉलेज में मतदान बूथ पर मतदाता का फॉर्म भरते बीएलओ। संवाद
हरदोई। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के बाद फोटोयुक्त मतदाता सूची के पुनरीक्षण अभियान में शनिवार को विशेष पुनरीक्षण दिवस पर 8,877 लोगों ने फार्म-6 भरकर मताधिकार की मांग की है। वहीं जिला निर्वाचन अधिकारी राहुल पांडेय सहित अधिकारियों ने मतदेय केंद्रों का निरीक्षण कर जानकारी ली।
विधानसभावार फोटोयुक्त मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण दिवस पर जिले में अभियान चलाया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोग आए। मतदाता सूची को देखा और सूची में नाम शामिल किए जाने के लिए फार्म-6 भरा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी एडीएम दीपाली भार्गव ने बताया कि बीएलओ ने मतदाता सूची को पढ़कर सुनाया। मतदेय केंद्रों पर सभी श्रेणी के कुल 10,237 फार्म जमा हुए हैं। बीएलओ की तरफ से जमा किए गए फार्म में सूची में नाम जोड़ने के लिए 8,877 फार्म प्राप्त हुए हैं। जबकि नाम, पता आदि में संशोधन नाम काटने के लिए भी फार्म जमा किए गए हैं। डीएम ने सीएसएन पीजी कॉलेज सहित कई मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी डॉ. रामप्रकाश से पूरी जानकारी ली।