फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

23 बंदियों समेत 87 और मिले कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई में कोरोना संक्रमण से रविवार को भाजपा नेता डॉ. वीरेंद्र कुशवाहा की मौत हो गई। वहीं जिले में 87 संक्रमित और मिले हैं। संक्रमितों में अस्थायी कारागार (अल्प वयस्क कारागार) के 23 बंदी भी शामिल हैं। इसके साथ कुल संक्रमित 4421 हो गए हैं। एक्टिव केस 576 हैं। 3770 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। अब तक कोरोना के कारण 71 मौतें हुईं हैं।
विज्ञापन

सीएमओ कार्यालय से जारी सूची में अस्थायी जिला कारागार के 23 बंदी संक्रमित मिले हैं। इतनी बड़ी संख्या में बंदियों के संक्रमित मिलने से विभागीय अधिकारियों में भी खलबली मच गई है। जेल अधीक्षक बृजेंद्र सिंह ने बताया कि बिना लक्षण वाले संक्रमितों को फिलहाल कारागार में ही आइसोलेट किया गया है। जिला कारागार के अस्पताल में तैनात चिकित्सक की आख्या पर लक्षण वाले संक्रमितों को कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा।
उधर, कछौना के तिलकनगर निवासी दंपति (75) और (70) संक्रमित मिले हैं। बिलग्राम मोहल्ल रफैयतगंज निवासी अधेड़ (48), सांडी के भटपुर निवासी अधेड़ (55) और म्योढ़ा निवासी युवती (25) भी संक्रमित हैं। शहर के सदर बाजार निवासी महिला (55) भी कोरोना संक्रमित मिली है। सीएचसी कछौना में तैनात युवक (30) की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। शहर के अशराफ टोला निवासी युवक (38), सुभाष नगर निवासी अधेड़ (56) संक्रमित हैं।
विज्ञापन

मल्लावां कोतवाली में तैनात चार पुलिस कर्मी संक्रमित मिले हैं। पाली थाने में तैनात सिपाही (21) भी पॉजिटिव मिला है और पटियानींव निवासी युवक (31), अहिरोरी विकास खंड के अटवा निवासी युवती (22), माधौगंज विकास खंड के ग्राम भिठाई निवासी युवक (23), दौलतयारपुर निवासी युवक (37) की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। बिलग्राम की एसडीएम कालोनी निवासी दो लोग संक्रमित मिले हैं। एसडीएम कालोनी के पीछे रहने वाले कारोबारी (42) की रिपोर्ट पॉजिटिव है। शहर के नघेटा रोड पर रहने वाले एक ही परिवार के तीन लोग संक्रमित मिले हैं।
शहर के नवीपुरवा निवासी एक ही परिवार के दो लोग संक्रमित मिले हैं। मल्लावां के गंगारामपुर निवासी एक ही परिवार के दो लोग संक्रमित मिले हैं। माधौगंज के शेखनपुर निवासी एक परिवार के पांच लोग संक्रमित मिले हैं। शहर के महाराज सिंह पार्क के निकट रहने वाले एक ही परिवार के पांच लोग संक्रमित हैं। कोथावां विकास खंड के ग्राम जरौआ निवासी एक ही परिवार के दो लोग संक्रमित मिले हैं। सांडी के नौशहरा निवासी युवक (40) की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। पिहानी के मोहल्ला निवासी महिला खुरमुली (35), शहर के आलूथोक निवासी वृद्धा (62) भी संक्रमित मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें