फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 क्वारंटीन सेंटरों से 866 लोगों को भेजा गया घर

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद। शाहाबाद तहसील क्षेत्र में बनाए गए 18 क्वारंटीन सेंटरों में 14 दिन रह चुके 866 लोगों को रविवार को घर जाने के इजाजत दे दी गई। हालांकि घर में भी इन लोगों को सावधानी से रहने और सरकार के निर्देशों का पालन करने की नसीहत दी गई है।
विज्ञापन

शाहाबाद तहसील क्षेत्र के अलग-अलग गांवों के लोग बड़ी संख्या में गैर जनपदों और गैर प्रदेशों में रहते हैं। गाजियाबाद, नोएडा, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़ आदि इलाकों से लॉकडाउन के बाद अधिकांश ग्रामीण वापस आ गए थे। इन सभी को अलग-अलग क्वारंटीन सेंटरों में रखा गया था। तहसीलदार अवधेश कुमार ने बताया कि 905 लोगों को 18 क्वारंटीन सेंटरों में रखा गया था। 14 दिन बीतने के बाद सभी की जांच कराई गई और 866 लोगों को छुट्टी दे दी गई है। तहसीलदार ने बताया कि अब कपूरपुर बहोरन स्थित क्वारंटीन सेंटर में 39 लोग रह गए हैं।
इनसेट
पिहानी के क्वारंटीन सेंटरों से 208 स्वस्थ्य मिले
पिहानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. जितेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की दो टीमों ने ग्राम अमिरता, चंदेली, कुइयां, नारीखेड़ा, रैंगाईं, कुंवरपुर बघेला, मनिकापुर और अब्दुल्लानगर में बनाए गए क्वारंटीन सेंटर्स में रहने वालों की जांच की। 208 लोगों को स्वस्थ पाए जाने और 14 दिन का क्वारंटीन पूरा होने के चलते घर भेज दिए गए। 23 अन्य लोगों की भी जांच हुई, जो कि स्वस्थ हैं, लेकिन 14 दिन की अवधि पूरी न होने के कारण इन्हें छुट्टी नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें