फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूल्यांकन: आरआर व जीआईसी पकड़े हैं तेजी, जीजीआईसी पिछड़ा

विज्ञापन
फोटो-27-जीआईसी में मूल्यांकन से पूर्व परीक्षकों के हाथों को सैनिटाइज कराते सदस्य। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षाओं का मूल्यांकन समय से पूरा कराने के लिए जिले के तीनों केंद्रों के परीक्षक अपना पूरा प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन

इसका नतीजा है कि आरआर इंटर कालेज में जहां 82 फीसदी कॉपियां चेक हो चुकी हैं तो वहीं जीआईसी में 75 फीसदी उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हो चुका है। जीजीआईसी में अब तक 38 फीसदी ही कॉपियां चेक हो सकीं हैं।
डीआईओएस वीके दुबे ने बताया कि तीनों केंद्रों पर नियमों के अनुसार ही कॉपियां चेक की जा रहीं हैं। सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा पालन होना है इसलिए जीजीआईसी में कम परीक्षक बुलाएं जा रहे हैं क्योंकि वहां जगह का अभाव है।
विज्ञापन

जीजीआईसी में सोमवार को 12109 कॉपियां चेक हुईं और अब तक 47870 कॉपियों का मूल्यांकन करा दिया गया है, जबकि जीआईसी में 10533 कापियां चेक हुईं और अब तक 115325 कॉपियां चेक कर दी गईं हैं।
विज्ञापन

आरआर इंटर कालेज में सोमवार को 6756 कॉपियां चेक हुईं और अब तक 99441 कॉपियां चेक कर दी गईं है। उन्होंने बताया कि निर्धारित समय में ही कॉपियों को चेक करने का कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें