फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने चार खंड विकास अधिकारियों को जारी की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में लापरवाही बरतने पर डीएम ने चार बीडीओ को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि 30 मार्च तक कार्य शत-प्रतिशत पूरा न होने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत चयनित लाभार्थियों को दूसरी और तीसरी किस्त जारी करने में कई खंड विकास अधिकारी लापरवाही बरत रहे हैं। अधिकतर उन विकास खंडों में लापरवाही हो रही है, जहां के बीडीओ का प्रभार जिला स्तरीय अधिकारियों के पास है। चालू वित्तीय वर्ष के अंतिम दिनों में भी प्रगति तेज न होने पर डीएम पुलकित खरे ने सीडीओ आनंद कुमार से आख्या तलब की थी। सीडीओ की आख्या के मुताबिक टोडरपुर, माधौगंज, कोथावां और हरियावां की प्रगति सबसे खराब मिली। डीएम पुलकित खरे ने चारों बीडीओ को कठोर चेतावनी जारी की है। टोडरपुर के खंड विकास अधिकारी ऋषिपाल सिंह, हरियावां के खंड विकास अधिकारी का प्रभार संभाल रहे उद्यान अधिकारी सुरेश कुमार, कोथावां के बीडीओ का प्रभार संभाल रहे उपायुक्त स्वत: रोजगार विपिन कुमार चौधरी, माधौगंज के बीडीओ का प्रभार संभाल रहे उपायुक्त मनरेगा प्रमोद सिंह चंद्रौल से 30 मार्च तक कार्य पूरा कराने को कहा है।

ये है स्थिति
- हरियावां विकास खंड में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के 3026 लाभार्थियों के सापेक्ष 2378 की आधार सीडिंग हुई है। 213 आवास अधूरे हैं। 174 लाभार्थियों को तीसरी किस्त नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

- कोथावां में 4094 लाभार्थियों के सापेक्ष 3778 की आधार सीडिंग हुई है। 338 आवास अधूरे हैं। 283 लाभार्थियों को तीसरी किस्त नहीं मिली।
- माधौगंज में 151 आवास अधूरे हैं। 97 लाभार्थियों को तीसरी किस्त नहीं मिली है। 1405 लाभार्थियों के सापेक्ष 43 की आधार सीडिंग नहीं हुई है।
- टोडरपुर में 2264 लाभार्थियों के सापेक्ष 2126 की आधार सीडिंग हुई है। 230 आवास अधूरे हैं। 215 लाभार्थियों को तीसरी किस्त नहीं मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें