फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली मिलकर वापस आ रहे थे दोनों बाइक सवार

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। टड़ियावां थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम हादसे का शिकार हुए दोनों युवक होली मिलकर वापस आ रहे थे। घटना से दोनों ही परिवारों कोहराम मच गया। शनिवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिए।
विज्ञापन

टड़ियावां-हरिहरपुर मार्ग पर हरिहरपुर के निकट शुक्रवार शाम दो बाइकें टकरा गईं थी। हादसे में बाइक सवार उमा शंकर सत्यार्थी (38) पुत्र बाबूराम निवासी चचरापुर थाना सांडी की मौत हो गई थी। वह भाई के साले श्रीकृष्ण की ससुराल बर्रा सराय होली मिलने गया था। वह गुड़गांव में नौकरी करता था। होली पर घर आया था। उसके परिवार पत्नी प्रेमलता है। वहीं दूसरी बाइक पर सवार अशोक कुमार (35) पुत्र रमेश निवासी कस्बा टड़ियावां बाइक से रिश्तेदारी में भौतो होली मिलने गया था। वहीं से वापस आ रहा था। इस बीच हादसा हो गया। अशोक के परिवार में पत्नी गीता, दो पुत्र शिवा, श्रेयांश और पुत्री दिव्या हैं। चचेरे भाई मुलायम ने बताया कि वह किसान था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें