फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता को बचाने गए बेटे की करंट लगने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हरपालपुर।
थाना क्षेत्र के भदार गांव में एक व्यक्ति नीचे लटक रहे हाईटेंशन लाइन के तार की चपेट में आ गया। उसे तड़पता देख बेटा बचाने पहुंच गया। वह भी करंट की चपेट में आ गया। दोनों गंभीर रूप से झुलस गए। बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। झुलसे पिता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने बिजली विभाग के जेई के खिलाफ गैरइरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
थाना क्षेत्र के भदार गांव निवासी कुशराम अपने बेटे समर सिंह के साथ शनिवार रात लगभग 8:30 बजे गांव के बाहर स्थित खेत की ओर गया था। खेत से निकली 11 हजार केवीए की विद्युत लाइन के तार काफी नीचे तक लटके हुए थे। पास से गुजरते वक्त कुशराम (42) तार की चपेट में आ गया। पिता को करंट लगता देख समर ने उन्हें बचाने के लिए हाथ बढ़ा दिया। जिससे समर भी करंट की चपेट में आ गया। करंट लगने से दोनों गंभीर रूप से झुलस गए। समर की मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने कुशराम को सीएचसी में भर्ती कराया। हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने शव का पोष्टमार्टम कराया। कुशराम के भाई शिवकुमार की तहरीर पर पुलिस ने पलिया सबस्टेशन के जेई रजनीकांत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंसेट
तार सही करने के लिए मांगी गई थी घूस
भदार गांव निवासी शिवकुमार ने भतीजे की मौत होने के बाद पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि पलिया सबस्टेशन पर तैनात जेई रजनीकांत रावत को कई बार प्रार्थना पत्र देकर नीचे लटक रहे तारों को सही कराने की मांग की गई, लेकिन आज तक तार सही नहीं कराए गए। आरोप है कि तार बदलवाने के लिए दो हजार रुपये की घूस मांगी गई थी। रुपये न मिलने पर तार सही नहीं कराए गए। जिसके चलते हादसा हो गया।


- पिता को बचाने गए बेटे की करंट लगने से मौत
- पिता की हालत गंभीर, जेई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें