फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

47 हजार बाबा-दादी करेंगे चूज, पोस्टल बैलेट से वोट करें या जाएं बूथ

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। विधानसभा चुनाव में इस बार पहली बार ऐसा होगा कि सामान्य बुजुर्ग मतदाताओं को भी पोस्टल बैलेट से वोट करने का मौका मिलेगा। जिले में 80 वर्ष पार कर चुके ऐसे मतदाताओं की संख्या करीब 47 हजार है। निर्वाचन अधिकारियों का कहना है कि पोस्टल बैलेट बुजुर्गों की इच्छा पर निर्भर है। वह बूथ पर जाकर वोट कर सकते हैं।
विज्ञापन

आयोग ने इस बार 80 वर्ष से ऊपर के बुजुर्गों को पोस्टल बैलेट की सुविधा प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। इसको लेकर जिले के निर्वाचन अधिकारियों को भी निर्देश दिए गए हैं। 80 पार बुजुर्गों को चिह्नित कर सूचीबद्ध करने के निर्देश दिए गए थे। जिसके बाद जिले में भी इसका पूरा डाटा तैयार करवा दिया गया है। जिले में 80 साल के ऊपर के मतदाताओं की संख्या 47401 है। जिसमें 80 से 89 वर्ष के 39286, 90 से 99 के बीच के 7697 व 100 से ऊपर आयु के 418 बुजुर्ग चिह्नित कर लिए गए हैं।
विधानसभा चुनाव से पहले यह बुजुर्ग बताएंगे कि उन्हें पोस्टल बैलेट से वोट करना है तो बीएलओ उनसे 12 डी फार्म भरवाएंगे। जिसके बाद यह संख्या आयोग को भी भेजी जाएगी। वहां से अनुमति मिलने पर पोस्टल बैलेट इन बुजुर्गों को जारी किए जाएंगे। एडीएम वंदना त्रिवेदी ने बताया कि बुजुर्ग बूथ पर पहुंचेंगे तो उन्हें वहां समस्या नहीं होने दी जाएगी। प्राथमिकता से उन्हें वोट डालने दिया जाएगा। यदि वह चाहेंगे तो उन्हें पोस्टल बैलेट की भी सुविधा प्रदान की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन

विधानसभा क्षेत्र 80 से 89 वर्ष के मतदाता 90 से 99 वर्ष
सवायजपुर 5062 869
शाहाबाद 4612 957
हरदोई 4995 907
गोपामऊ 4674 842
सांडी 4784 842
बिलग्राम-मल्लावां 5480 1152
बालामऊ 4941 1071
संडीला 4738 958
100 साल पार करने वाले 418
जिला निर्वाचन कार्यालय के आंकड़ों के मुताबिक जनपद में 100 साल पूरा करने वाले मतदाताओं की संख्या 418 है। सवायजपुर में 100 वर्ष पार करने वाले बुजुर्ग 26, शाहाबाद में 57, हरदोई 48, गोपामऊ 66, सांडी 73, बिलग्राम-मल्लावां 35, बालामऊ 57 व संडीला में 56 हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें