फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित टेंपो पलटा, हादसे में आठ लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलग्राम (हरदोई)। रहुला गांव में रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होकर मंगलवार देर शाम ग्राम बिराइचमऊ लौट रहे आठ लोगों से भरा टेंपो ग्राम फत्तेपुर मोड़ के पास अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में टेंपो सवार सभी लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के रहुला गांव निवासी हब्बू का मंगलवार को निधन हो गया था। उसके अंतिम संस्कार में शामिल होकर वापस जा रहे बिराइचमऊ निवासी रिश्तेदारों से भरा टेंपो रास्ते में फत्तेपुर मोड़ के पास अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में टेंपो सवार पाकीजा (40), शमसुद्दीन (40), अब्दुल अजीज (50), मुनक्के (35), बकरीदन (50), हुस्ना (35), दिलबर (45) व जरीना (50) घायल हो गए। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। टेंपो में फंसे घायलों को बाहर निकाला गया। पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने पाकीजा, शमशुद्दीन व अजीज को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें