एआरटीओ कार्यालय परिसर में ब्लड ट्रांसपोर्ट एंड कलेक्शन वैन में रक्तदान करता युवक व साथ में ब्लड ?
- फोटो : HARDOI
हरदोई। एआरटीओ कार्यालय में मंगलवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। इसमें आठ युवकों ने दूसरों की जिंदगी की खातिर रक्तदान किया।
31 वां सड़क सुरक्षा सप्ताह चल रहा है। जिसके तहत मंगलवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। ब्लड ट्रांसपोर्ट एंड कलेक्शन वैन भी पहुंच गई। जिसमें आठ कर्मियों ने रक्तदान किया।
रक्तदान करने वालों में सागर, कुलदीप तिवारी, आशीष, सुमित पाल, सोनू तिवारी, साहिल शुक्ला, शिव प्रताप, शुभम सहित आठ ने रक्तदान किया। इस दौरान एआरटीओ दीपक शाह के अलावा ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. नीतेश, अकील अहमद, अमन, रश्मि दीक्षित, अजय शुक्ला आदि मौजूद रहे।