फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ निर्माण कार्यों के प्रस्ताव नगर पालिका ने किए पारित

विज्ञापन
ोटो-35-बिलग्राम नगर पालकि बोर्ड की बैठक में मौजूद विधायक आशीष सिंह आशू, नगर पालिका अध्यक्ष हबीब अहम - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
बिलग्राम। नगर पालिका सभागार में मंगलवार को बोर्ड की बैठक हुई। इसमें आठ मार्गों के निर्माण कार्यों के प्रस्तावों को स्वीकृति दी गई। क्षेत्रीय विधायक आशीष सिंह आशू ने कहा कि नगर के विकास के लिए वह हर संभव सहयोग दे रहे हैं। कोई सभासद नगर पालिका से जुड़ी कोई जानकारी मांगे तो उसे लिखित में जानकारी दी जाए।
विज्ञापन

बैठक का संचालन कर एसडीएम और नगर पालिका के प्रभारी अधिशासी अधिकारी कपिल देव यादव ने बताया कि 2020-21 में 15वें वित्त आयोग की पहली किस्त के रूप में 76 लाख 13 हजार रुपये से चार मार्गों के निर्माण की कार्ययोजना प्रस्तुत की गई। इसे विधायक की मौजूदगी में पास कर दिया गया। इसके अलावा वर्ष 2019-20 के अवशेष बजट 41 लाख 23 हजार रुपये से भी चार मार्गों के निर्माण का प्रस्ताव बोर्ड ने मंजूर किया। सभासद प्रेम प्रकाश श्रीवास्तव ने पिछले कुछ माह में नगर पालिका से किए गए भुगतानों का पूरा ब्योरा एजेंडे में न दिए जाने पर आपत्ति जताई। भूसी, जाली और पौधरोपण पर 11 लाख रुपये से अधिक खर्च किए जाने का ब्योरा मांगा। इस पर विधायक आशीष सिंह आशू ने कहा कि सभासद का सवाल नोट कर लिया जाए और जवाब लिखित में ही दिया जाए। बैठक की अध्यक्षता पालिकाध्यक्ष हबीब अहमद ने की। इस दौरान हरीश चंद्र, डॉ. सईद, पुत्तन खां, वकील अहमद आदि सभासद मौजूद रहे।
विज्ञापन

ये मार्ग बनेंगे
- मैदानपुरा वार्ड छह में करबला से अल्लीगढ़ तक 44 लाख 90 हजार रुपये से मार्ग बनेगा।
- काजीपुरा वार्ड 18 में मंशाराम के मकान से शीतला देवी मंदिर तक 12 लाख 15 हजार रुपये से मार्ग निर्माण।
- कासूपेट वार्ड 10 में सूरज के मकान से प्रेमचंद्र के मकान तक 11 लाख 77 हजार रुपये से मार्ग निर्माण।
- मंडई वार्ड में नलकूप परिसर में सात लाख सात हजार से इंटरलॉकिंग लगेगी।
- वार्ड 24 में मोहल्ला मलकंठ में मुख्तार के मकान से शबरे के मकान तक 7 लाख 97 हजार रुपये से मार्ग निर्माण।
- पीपल चौराहे से हसन अली के मकान तक 8 लाख 12 हजार रुपये से मार्ग निर्माण।
- मैदानपुरा वार्ड 12 में धियालाल के मकान के निकट 22 लाख 12 हजार रुपये से मार्ग निर्माण।
- वार्ड 24 मोहल्ला मलकंठ में अकरम के मकान से वाहिद के मकान तक दो लाख 96 हजार रुपये से मार्ग निर्माण।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें