फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: बैराजों से छोड़ा गया 78 हजार क्यूसेक पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। मानसून की बारिश के साथ ही बैराजों से नदियों में पानी छोड़े जाने का क्रम शुरू हो गया है। रविवार को गंगा और रामगंगा नदियों में बैराजों से करीब 78 हजार 886 क्यूसेक पानी छाेड़ा गया है। बैराजों से पानी छोड़े जाने के बाद भी गंगा, रामगंगा और गर्रा नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे प्रवाहित हो रहा है। जिलाधिकारी ने बता कि संबंधित तहसीलों के कानूनगों व लेखपाल अपनी-अपनी बाढ़ चौकियों पर सर्तक रहने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

वैसे तो यहां कटरी क्षेत्र में पांच नदियां प्रवाहित होती हैं। इसमें मुख्य रूप से गंगा, रामगंगा, गर्रा, नीलम और गंभीरी हैं। बाढ़ नियंत्रण कंट्रोल रूम पर प्राप्त जानकारी में बताया गया है कि हरिद्वार बैराज से 43 हजार 735, बिजनौर बैराज से 25182 और नरौरा बैराज से 9969 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। ऐसे पिछले दिनों में भी पानी छोड़ा गया था, हालांकि बैराजों से छोड़े जाने वाले और बारिश के पानी से नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी नहीं हुई है।
जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने बताया कि रविवार को सुबह 8 बजे की स्थिति के अनुसार गंगा नदी में राजघाट पर जलस्तर 123.19 मीटर था। रामगंगा नदी खतरे के निशान 137.10 मीटर से नीचे प्रवाहित हो रहीं हैं। गर्रा नदी का स्तर 125.88 मीटर था जो, खतरे के निशान 132.12 से नीचे है। अभी बाढ़ जैसी कोई स्थिति नहीं है। बाढ़ से निपटने की सभी तैयारियां करा ली गई हैं। एसडीएम से नियमित जानकारी ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें