फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: हाईवे पर बेड़ौरा पुल से नीचे गिरी कार, जीएम की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोट/सीतापुर। नेशनल हाईवे पर रविवार भोर मवेशी को बचाने में बेकाबू कार बड़ौरा पुल से लगभग 60 फीट नीचे नदी में जा गिरी। हादसे में कार में सवार एक निजी कंपनी के महाप्रबंधक (जीएम) की मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने चालक को लखनऊ ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

हरदोई के कछौना थानाक्षेत्र के तिलकनगर निवासी अतुल दीक्षित (37) पुत्र ब्रह्म शंकर दीक्षित सीतापुर में नेक्सा शोरूम में जनरल मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। वह अपनी स्विफ्ट कार से चालक शुभम निवासी मेहंदी टोला थाना खैराबाद के साथ किसी काम से बरेली गए थे। शनिवार देर रात तीन बजे वापस आते समय रामकोट थानाक्षेत्र में नेशनल हाईवे पर बड़ौरा पुल के पास मवेशी को बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर पिरई नदी में जा गिरी।
लगभग 60 फीट की ऊंचाई से नीचे गिरने से कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में अतुल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक शुभम गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया है। थानाध्यक्ष रामकोट संजीव कुशवाहा ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें