फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: जिले के 77 हजार उपभोक्ताओं काे बार-बार रिचार्ज से मिलेगी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। प्रीपेड मीटर के कारण भीषण गर्मी में बिना बिजली के रहने वाले उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। अब उनको बार-बार रिचार्ज नहीं करना होगा और रिचार्ज के बावजूद बिना बिजली के नहीं रहना होगा। अब विभाग उनसे माह में एक बार ही बिल जमा करवाएगा। इसके लिए प्री पेड मीटर को पोस्टपेड में बदलने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।
विज्ञापन




जिले में 6,14,544 बिजली उपभोक्ता हैं। इन सभी उपभोक्ताओं के यहां पर स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य शुरू किया गया था। जिले में अब तक एक लाख सात हजार उपभोक्ताओं के यहां पर स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं। इनमें से 77 हजार उपभोक्ताओं के स्मार्ट मीटर को प्री पेड मीटर में बदल दिया गया। प्रीपेड मीटर होने के बाद निगेटिव बैलेंस होने पर बिजली आपूर्ति बंद हो जाती है। उपभोक्ता बार-बार रिचार्ज कराने से परेशान हैं। प्रीपेड मीटर को लेकर हो रहे विवाद के बाद ऊर्जा मंत्री की ओर से स्मार्ट प्रीपेड मीटर को फिर से पोस्ट पेड में बदलने की घोषणा की गई है। अधिशासी अभियंता मीटर अमित राज चित्रवंशी ने बताया कि जानकारी हुई है मगर अभी तक लिखित आदेश नहीं आया है।



निगेटिव बैलेंस पर एक दिन में सात से दस हजार उपभोक्ताओं की कट रही थी बिजली
प्री पेड मीटर के कारण निगेटिव बैलेंस होने पर प्रतिदिन सात से दस हजार उपभोक्ताओं की बिजली कट रही थी। जिले में 47 हजार उपभोक्ताओं की बिजली काटी जा चुकी है जिसमें से अभी तक 1,876 ऐसे उपभोक्ता हैं जिनके रिचार्ज न कराने पर बिजली कटी हुई है।
विज्ञापन



रिचार्ज के बावजूद एक सप्ताह तक उपभोक्ता रहे अंधेरे में
प्रीपेड मीटर के कारण उपभोक्ताओं की बिजली की निगेटिव बैलेंस के कारण बिजली कट जाती थी इसके बाद उपभोक्ता ऑनलाइन रिचार्ज करते थे मगर सर्वर की समस्या के कारण रिचार्ज होने के बावजूद लोगों की एक सप्ताह तक बिजली शुरू नहीं हो सकी थी। इसको लेकर उपभोक्ता विभाग के चक्कर काट रहे थे और उनका इसको लेकर अधिकारियों से विवाद भी हो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें