फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

76 महिला और पुरुषों को नारायण ने बांटे कपड़े

Sun, 21 Jun 2015 11:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
नारायण सेवा समूह ने रविवार को रफी अहमद किदवई इंटर कालेज में गरीबों और जरूरतमंदों को वस्त्र का वितरण किया गया। इस दौरान 76 महिला एवं पुरुषों के चेहरों में खुशी छा गई।
विज्ञापन


विद्यालय प्रांगण में आसपास के गांव से चयनित 76 गरीब महिला-पुरुषों को बुलाकर उन्हें वस्त्रों का वितरण किया गया। महिलाओं को साड़ी ब्लाउज और पुरुषों को पैंट शर्ट व कुर्ता पायजामा दिया गया। इस दौरान समूह के कार्यकारी संचालक डा. जयराम गुप्ता ने कहा कि धनवान व्यक्ति जहां जीवन के हर पल को बड़े ही उल्लास से मनाते हैं, लेकिन जो गरीब वर्ग के लोग हैं, वह बिल्कुल ठीक इसके पलट हर पल को बड़ी कठिनाई से गुजारते हैं।

ऐसे में उनकी सहायता करना और उनकी जरूरतों को कुछ करना ही सच्ची नारायन की पूजा है। शिवसदन मिश्रा, प्रियम मिश्रा, सुमेर सिंह, मो. वशी, सोमेश, जयशंकर गुप्ता आदि ने कहा कि खुशियां बांटने से और ज्यादा बढ़ती है, ऐसे में लोगों को खुशियां बांटने को हर संभव प्रयास करना चाहिए।
विज्ञापन


रामसनेही द्विवेदी, सीपी त्रिपाठी, तारकनाथ, प्रभु दयाल गुप्ता, नितिन मिश्रा, शोभा शुक्ला, कमल अवस्थी ने कहा कि गरीबों की सहायता के लिए समाज को ज्यादा से ज्यादा त्याग करना चाहिए। इससे सुख-शांति एवं वैभव की प्राप्ति होती है। इस दौरान डा. नरेश चंद्र शुक्ला, राजीव दीक्षित, सुशील अवस्थी, हरी शंकर, पीसी शुक्ला आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें