पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत पंचनद विकास संघर्ष
समिति ने अर्जुनपुर घाट पर पुल की मांग पूरी न होने को लेकर कलक्ट्रेट में
धिक्कार दिवस मनाया और सीएम को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ।
समिति
के संयोजक अवनीकांत बाजपेयी, अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष राम प्रताप
यादव, कुलभूषण सिंह, धमंद्र सिंह, सीमा मिश्रा, सरोज दीक्षित, लालन शर्मा,
कवि वेद व्रत बाजपेयी, रामकरन मिश्रा, राम बहादुर सिंह आदि ने पुल न बनने
को लेकर गुस्सा जाहिर किया।
कहा कि कई सालों से इस पुल की मांग चली आ रही
है, पर तमाम वादों एवं आश्वासनोें के बाद भी पुल न बना सका। इस दौरान
कटियारी क्षेत्र की बिजली, सड़क तथा अन्य समस्याओं को लेकर भी वक्ताओं ने
विचार रखे। सीएम को संबोधित 16 सूत्री ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट पीसी
श्रीवास्तव को देकर समस्याओं के निस्तारण की मांग की।