हरदोई। परिषदीय विद्यालयों में विगत वर्ष की तुलना में 75 हजार से अधिक विद्यार्थी कम हो गए हैं। विगत वर्ष की तुलना में विद्यार्थियों की संख्या कम होने पर महानिदेशक की ओर से बीएसए से जवाब मांगा गया है।
जिले में 3446 परिषदीय विद्यालय संचालित हैं। इन विद्यालयों में पंजीकृत सभी विद्यार्थियों को यू डायस प्लस पोर्टल पर विवरण अपलोड किया जा रहा है। यू डायस पोर्टल पर वर्तमान में चार लाख 37 हजार विद्यार्थियों का नामांकन का विवरण दर्ज किया गया है। जबकि विगत वर्ष पांच लाख 12 हजार विवरण दर्ज हुआ था। इस बार यू- डायस पोर्टल पर 75 हजार विद्यार्थियों कम हो गए हैं।
इनमें सबसे अधिक विद्यार्थियों का नामांकन अहिरोरी ब्लॉक में हुआ है। हाल यह है कि इस बार कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में भी नामांकन में कमी आई है। परिषदीय विद्यालयों में नामांकन में कमी आने पर महानिदेशक स्कूल शिक्षा की ओर से पत्र जारी कर बीएसए से जवाब मांगा गया है।
नामांकन कम होने पर बीएसए विजय प्रताप सिंह ने सभी खंड शिक्षा अधिकारी व विद्यालय प्रधानाध्यापकों से स्पष्टीकरण तलब किया है।