फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: गैस एजेंसी बंद होने से भटक रहे उपभोक्ता

Sun, 24 Mar 2024 09:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। शहर केे हिंदी पाठशाला के निकट संचालित एक गैस एजेंसी के बंद हो जाने से उससे जुड़े उपभोक्ता भटक रहे हैं। उनको रिफलिंग और ई-केवाईसी के लिए भटकना पड़ रहा है। वहीं सेल्स आफिसर इस सबसे पल्ला झाड़ रहे हैं।
विज्ञापन

शहर के हिंदी पाठशाला के पास भारत पेट्रोलियम की एक गैस एजेंसी संचालित थी। जो अचानक बंद कर दी गई है। गैस एजेंसी के बंद होने से उससे जुड़े 11 हजार उपभोक्ता परेशान हो रहे हैं। कंपनी की ओर से उपभोक्ताओं को सूचना दिए बिना पंजीकृत उपभोक्ताओं को शहर में संचालित अन्य चार एजेंसियों में बांट दिए हैं। कौन उपभोक्ता किस एजेंसी से जुड़ा है। इसका विवरण उपभोक्ताओं को नहीं मिल पा रहा है।
भारत पेट्रोलियम के सेल्स ऑफिसर कृष्ण गुप्ता का कहना है कि उनके पास इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है और वह इस संबंध में कुछ भी जानकारी नहीं देंगें। वहीं जिला पूर्ति अधिकारी कमल नयन सिंह ने बताया कि उपभोक्ता पंजीकृत नंबर से टोल फ्री नंबर पर कार्य करता है, तो उसको एजेंसी के विषय में जानकारी मिल जाती हैै। उपभोक्ताओं की समस्या का जल्द निस्तारण कराने का प्रयास किया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें