पंचायत चुनाव के पहले चरण में शनिवार को जिले के पांच विकास खंडों में
छुटपुट मामलों को छोड़ शांति पूर्ण मतदान संपन्न हुआ। जिलाधिकारी रमेश
मिश्रा ने बताया कि 74.12 फीसदी मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। देर
शाम तक ब्लाक मुख्यालयों पर स्थित निर्धारित भवनों में मत पेटिकाएं जमा
कराई गई।
शनिवार को सुबह 7 बजे से ही मतदान प्रक्रिया शुरू हो गई। जिलाधिकारी
रमेश मिश्रा, एसपी उमेश कुमार सिंह समेत जिले के आलाधिकारी अलग-अलग मतदान
केंद्रो का जायजा लेते रहे। मौसम खुशनुमा होने के कारण सुबह से ही
मतदाताओें की कतारे लग गई थी शाम 4:30 बजे तक हुए मतादान में कुल 74.12
फीसदी मतदाताओं ने मतदान किया। इस दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही।