फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंटिया व सथरा में आग का तांडव, 39 घर जले

विज्ञापन
विज्ञापन
मल्लावां (हरदोई)। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अंटिया और बांसा के मजरा सथरा में शनिवार रात आग लगने से 39 घर जल गए। बंद घर में अज्ञात कारण से लगी ने आंधी में विकराल रूप ले लिया। कन्नौज और बिलग्राम से आई फायर ब्रिगेड ने रविवार सुबह पांच बजे अंटिया में लगी आग बुझाई। वहीं सथरा में ग्रामीणों ने निजी संसाधनों से आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

गांव अंटिया में शनिवार रात करीब 11 बजे रामनाथ के बंद पड़े मकान में आग लग गई। ग्रामीण कुछ समझ पाते इससे पहले ही आंधी व तेज हवा के कारण आग भड़क गई। आग ने एक के बाद एक आसपास के घरों को चपेट में लेना शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचना देने के बाद आग बुझाने की कोशिश शुरू कर दी। सीओ प्रताप सिंह चौहान व कोतवाल महेश कुमार गोले मौके पर पहुंचे। इस बीच कन्नौज से व कुछ देर बाद बिलग्राम से फॉयर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। तब तक गांव के 27 घर और गृहस्थी का सामान राख हो गया था।
वहीं देर रात आंधी के दौरान सथरा गांव निवासी राजेंद्र के घर में पड़े छप्पर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आंधी के कारण आग ने कुछ ही देर में आसपास के घरों को भी जद में ले लिया।
विज्ञापन

शोर शराबा सुनकर घरों मेें सोए लोग जान बचाकर बाहर भागे। ग्रामीणों ने निजी संसाधनों से आग बुझाने की कोशिश शुरू कर दी। लगभग पांच घंटे बाद सुबह चार बजे आग बुझाई गई, लेकिन तब तक 12 घर व उनमें रखा सामान जल चुका था। ग्रामीणों का कहना है कि सूचना दी गई थी, पुलिस आ गई लेकिन दमकल की गाड़ी आखिर तक नहीं आई। अगर दमकल की गाड़ी समय पर आ जाती तो इतना नुकसान नहीं हो पाता। इधर घटना की जानकारी मिलने पर मटियामऊ निवासी कफील खान ने गांव पहुंचकर पीड़ितों को फल वितरित किए। एसडीएम बिलग्राम सतेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों जगह राजस्व कर्मियों को भेजकर नुकसान का आंकलन कराया जा रहा है। मुआवजा दिलाने के साथ ही पीड़ितों को हर संभव मदद दिलाई जाएगी।
अंटिया गांव में आग लगने से रामनाथ, मनीराम, प्रकाश, गजराज, रवींद्र, जगदीश, सियाराम, रामौतार, मुनीम, रूपलाल, लालाराम, रामबहादुर, नंदकिशोर, सुरजन सिंह, अहिबरन, भीमसेन, विजयभान, नन्हे, जुग्गिलाल, पोकर, उमाशंकर, शिवनरायन, विजयकरन, राजाराम, रूपलाल, मुनीम व लोकई के घर व उनमें रखा राशन, कपड़े व गृहस्थी का सामान जल गया। मनीराम ने बताया कि शनिवार को ही वह आलू बेचकर आया था। आग लगने से घर में रखे 45 हजार रुपये, उसकी बाइक, तीन बकरे जल गए। बताया कि आग लगने के बाद शोर सुनकर अपने घर की छत पर सो रहे पोकर की आंख खुल गई। मकान को आग से घिरा देख कर वह छत से कूद गया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया।
वहीं ग्राम सथरा में आग लगने से गांव निवासी राजेंद्र, सुंदर, विशंभर, सरजू, दीनदयाल, सरजू, श्रीपाल, कन्हई, रामखिलावन, चंपालाल, देवकीदेवी, धनपत आदि के घर जल गए।

अंटिया व सथरा में शनिवार रात हुई घटना की जानकारी मिलने के बाद रविवार दोपहर विधायक आशीष सिंह आशू ग्राम अंटिया पहुंचे और पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। विधायक ने पीड़ित परिवारों को जल्द मुआवजा दिलवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें