फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने किया बीडीओ के तैनाती स्थलों में परिवर्तन

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। ग्रामीण स्तर पर निर्माण और विकास कार्यों में तेजी लाने और शासन की योजनाओं का लाभ त्वरित गति से लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से डीएम ने बीडीओ के तैनाती स्थलों में बदलाव किया है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने बताया कि बीडीओ सपना अवस्थी को भरावन से अहिरोरी, श्रीकृष्ण पांडेय को अहिरोरी से भरावन, अतुल कुमार को सुरसा से बावन, आशीष गुप्ता को बावन से सुरसा, राजेंद्र कुमार श्रीनिवास को मल्लावां से हरियावां, सुरेश कुमार को हरियावां से कछौना, संध्या रानी को सांडी से बेहंदर भेजा गया है। राजवीर सिंह वर्मा को सांडी, बचत अधिकारी राजीव सिन्हा को भरखनी, विद्या शंकर कटियार को भरखनी से टोडरपुर, पीएन यादव को बेहंदर से विकास खंड मल्लावां में खंड विकास अधिकारी तैनात किया गया है। इसके अलावा अतिरिक्त मजिस्ट्रेट एकता सिंह को टोडरपुर व भूमि संरक्षण अधिकारी द्वितीय बुद्धदेव द्विवेदी को बीडीओ कछौना के कार्यभार से मुक्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें