फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी ने विश्व में देश को दिलाया सम्मान : नरेश अग्रवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
सांडी। सांडी के मां मंगला देवी मंदिर परिसर में आयोजित समारोह में पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल ने लगभग ढाई करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास और करीब 75 लाख रुपये के कार्यों का लोकार्पण किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान उन्होंने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर निशाना साधते हुए कहा अखिलेश ने पहले अपने पिता मुलायम सिंह, फिर चाचा शिवपाल को किनारे किया अब रामगोपाल यादव को तरजीह देना बंद कर दिया है। उन्होंने कहा कांग्रेस राफेल पर झूठ बोलती है और बोफोर्स मामले पर चुप्पी साध लेती है। इसके ठीक अलग नरेंद्र मोदी ने पूरे विश्व में देश का मान सम्मान बढ़ाते हुए भारत की सेना को शक्तिशाली बनाया है।

प्रदेश में सपा व बसपा गठबंधन को लेकर चल रही सुगबुगाहट पर पूर्व सांसद भाजपा नेता नरेश अग्रवाल ने कहा बसपा कब किसके साथ रही है, यह किसी से छिपा नहीं है। जो पार्टी 10 करोड़ रुपये लेकर टिकट देती है, ऐसे में अगर उसका प्रत्याशी जीत भी गया तो वह क्षेत्र का नहीं अपना विकास करेगा।
विज्ञापन


कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए उन्होंने कहा कांग्रेस ने ताशकंद और शिमला में समझौता किया, लेकिन गुलाम कश्मीर वापस नहीं ले पाई। बांग्लादेश को उसकी जमीन वापस कर दी। उन्होंने कहा कश्मीर समस्या कांग्रेस की देन है। उन्होंने कहा राफेल के मामले पर कांग्रेस झूठ बोल रही है, लेकिन बोफोर्स घोटाला नजर नहीं आता।

इसके बाद उन्होंने नगर पालिका परिषद के तत्वाधान में कराए गए 75 लाख रुपये के कार्यों का लोकार्पण किया। ढाई करोड़ रुपये से होने वाले कार्यों का शिलान्यास भी किया। कार्यक्रम में नगर पालिका क्षेत्र के सभी 25 वार्डों के सभासदों की ओर से चिह्नित किए गए तीन हजार जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए।

कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष के प्रतिनिधि दिनेश चंद्र गुप्ता ने कहा हर संभव प्रयास नगर के विकास के लिए कर रहे हैं। कार्यक्रम में नगर पालिकाध्यक्ष बाबूराम, माधौगंज नगर पंचायत के अध्यक्ष अनुराग मिश्रा, मल्लावां के नगर पालिका अध्यक्ष के प्रतिनिधि विशाल जायसवाल, अतुल सिंह चाऊंपुर, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि पीके वर्मा, पूर्व पालिकाध्यक्ष राजाराम कुशवाहा, सभासद सुमित वर्मा, पंकज कैथवार, आमोद त्रिवेदी, कैलाश गुप्ता, राजीव वर्मा आदि रहे।
विज्ञापन


अखिलेश पर साधा निशाना, बोले मुलायम, शिवपाल के बाद रामगोपाल को भी कर रहे किनारे
75 लाख रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण और ढाई करोड़ के कार्यों का किया शिलान्यास
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें