फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगने से बच्चों की मौत के मामले में एक्सईएन सहित तीन पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरदोई। लोनार थाना क्षेत्र के ग्राम अलियापुर में सपोर्टिंग वायर में करंट उतरने से चपेट में आए तीन बच्चों की मौत के मामले में अधिशासी अभियंता सहित तीन लोगों के विरुद्घ कार्य में लापरवाही बरतने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।


लोनार थाना क्षेत्र के ग्राम अलियापुर में दो सितंबर को रामवीर के खेत में लगे विद्युत पोल के सपोर्टिंग वायर में करंट आ गया था। इसकी चपेट में आकर गांव के मानू (12) पुत्र राकेश, नितिन (11) पुत्र साधू और अमित (12) पुत्र साधू की मौत हो गई थी। ग्रामीणों ने बिजली विभाग की लापरवाही का आरोप लगाया था। इस मामले को गंभीरता को लेते हुए जिलाधिकारी पुलकित खरे ने जिम्मेदार बिजली विभाग के कर्मचारियों व अधिकारियों के विरुद्घ मामला दर्ज कराने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



मृतक मानू के पिता राकेश पुत्र लज्जाराम की तहरीर पर पुलिस ने अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड प्रथम, अवर अभियंता अजय प्रताप सिंह और लाइनमैन दिनेश सिंह के विरुद्घ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी। लोनार कोतवाली प्रभारी पोशीराम शर्मा ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।


करंट से बच्चों की मौत में एक्सईएन सहित तीन पर रिपोर्ट
- सपोर्टिंग वायर में करंट आने से लोनार के अलियापुर में तीन बच्चों की हो गई थी मौत, डीएम के निर्देश पर की गई कार्रवाई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें